पीथमपुर ओद्योगिक क्षेत्र में होने जारहे मुख्य मंत्री विवाह आयोजन को लेकर बैठक सम्पन्न
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर ओद्योगिक क्षेत्र मे आगामी दिनाक 29 मई 2022 को होने जा रहे सामूहिक विवाह आयोजन किया जाना है। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशनुसार आयोजन की तयारिया कर ली गई है। प्रदेश सरकार के द्वारा विशेष रूप से आयोजन को विशिष्ट रूप दिया जा रहा है, विवाह समारोह में प्रदेश सरकार के अलावा पीथमपुर ओद्योगिक क्षेत्र में कार्य कर रही सामाजिक सस्थाए भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रही हैं, अपने अपने स्तर पर कन्या दान मे बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। जिसमे मंगल सूत्र, पायजब, सोफा सेट, फ्रीज, अलमारी सहित गेस कनेक्शन दिया जा रहा है, घर संसार में जो शुरुवाती समय में जो वस्तु लगती हैं वह सभी वस्तुए दी जा रही है।
नपा अध्यक्ष कविता वैष्णव ने बताया कि प्रशासन के अतिरिक्त नगर की सामाजिक संस्था जो संस्था कन्या दान मे देना चाहती हैं वह है अपनी स्टॉल के मध्यम से सामान वितरित कर सकती है। पत्रकार वार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष कविता वैष्णव, क्षेत्रीय विधायक नीना विक्रम वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष हंसराज पटेल, विधायक प्रतिनिधि संजय वैष्णव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अमृत जैन, भाजपा नेता पिंटू जैसवाल,मंडल अध्यक्ष मनोज धाकड़, गणेश जैसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, सुभाष जैसवाल, विजय सिंह कृपाराम मुकाती, रंजीत भंडारी, इस्लाम पटेल, शुभम परासर,संजय सोनी,अनूप मीणा, बालाराम मीणा, मागीलाल पथरिया सुशील पाण्डे, राम बिरला सहित भाजपा के पदाधिकारीयो सहित प्रशासनिक डॉ मधु सक्सेना, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पुलिस अधिक्षक तरुणेन्द् सिंह बघेल, सेक्टर एक थाना प्रभारी लोकेश भदोरिया, तहसीलदार प्रताप आगासिया, डी ई बी सी चतुर्वेदी और नगर पालिका सहायक तकिनिकि मयंक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*