यश गोधा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त
बड़वाह (विशाल कुमरावत) - भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की है। जिसमें नगर के युवा नेता खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक यश गोधा को प्रदेश पदाधिकारी बनाया है। गोधा अब प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोशल मीडिया का कार्य देखेंगे। उन्हें प्रदेश का सह मीडिया प्रभारी बनाया है। गोधा लंबे समय से भाजपा में कार्य कर रहे हैं। वे भाजपा के अन्य पदों पर भी कार्य कर चुके है। नियुक्ति पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र राठौड़, जिला महामंत्री महिम ठाकुर, विधायक सचिन बिरला, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्याम पुरोहित, चंद्रपालसिंह तोमर, संजय राठौर, दिलीप पटेल सहित स्नेहजनों ने हर्ष जताया।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*