प्रशासनिक अधिकारियों का हिंदू उत्सव समिति ने माना आभार
चाँद (राजेन्द्र डेहरिया) - नगर में सबसे बड़े रूप में चैत्र नवरात्र एवं राम जन्म उत्सव पर्व को नगर सहित क्षेत्रवासी मनाते चले आरहे है। इस वर्ष भी नगरवासी सहित आसपास के क्षेत्रवासियों ने हजारों की संख्या में बढ़चढ़ कर भाग लिया। साथ ही सभी कार्यक्रम पूरी तरह से निर्विवाद एवं शांतिप्रिय ढंग से संपन्न हुए । ऐसे आयोजन में मुख्य रूप से दिशा डेहरिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी व समस्त स्टाफ नगर परिषद प्रशासन, आशीष उपाध्याय तहसीलदार व स्टाफ तहसील राजस्व प्रशासन, धर्मेन्द्र कुशराम थाना प्रभारी ओर समस्त स्टाफ साथी पुलिस प्रशासन सहित नगर के अन्य सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की अहम भूमिका व विशेष सहयोग रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए हिन्दू उत्सव समिति, माता मंदिर समिति एवं शांति समिति के सदस्यों के द्वारा प्रशासनिक कार्यालय पहुचकर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर अधिकारी कर्मचारियों का आभार मानते हुए उन्हें कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया गया।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*