जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत जुलवानिया, विकासखंड झाबुआ आयोजित हुआ | Jila stariya karyakram gram panchayat julwaniya vikaskhand jhabua ayojit hua

जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत जुलवानिया, विकासखंड झाबुआ आयोजित हुआ

माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन जिले के ग्राम कहुला में 11 अप्रैल को राज्य स्तरीय जलाभिषेक अभियान का  शुभारंभ 

जल अभिषेक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जल संसद की अध्यक्षता माननीय सांसद श्री गुमान सिंह जी डामोर द्वारा की गई

जल संरक्षण के लिए कलेक्टर ने ग्रामीणों को षपथ दिलवाई

जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत जुलवानिया, विकासखंड झाबुआ आयोजित हुआ

झाबुआ - माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 11 अप्रैल , 2022 को रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के ग्राम कहुला में राज्य स्तरीय जल संसद कार्यक्रम में वर्चुअल वीडियों कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों का प्रदेशव्यापी शुभारंभ  किया। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित था। जिलों में चिन्हित किये गये अमृत सरोवर एवं पुष्कर धरोहर अभियान के तहत उन कार्यों का भी प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे जो अब शुरू नहीं हुए है। माननीय मुख्यमंत्री प्रदेश के नागरिकों को वर्चुअल रूप से संबोधित किया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत जुलवानिया, विकासखंड झाबुआ आयोजित हुआ

प्रदेश के सभी जिलों की प्रत्येक ग्राम पंचायत में भी जल अभिषेक अभियान के कार्यों का प्रदेश व्यापी शुभारंभ हुआ। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन कर वर्षा जल संरक्षण तथा भूजल संवर्धन कार्य शुभारंभ किए जाएंगे। इसके पूर्व प्रातः 09 बजे से सभी जिलों की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर वर्षा जल संरक्षण तथा भूजल संवर्धन के नवीन कार्य का शुभारंभ किया जाने के निर्देश थे। ग्राम सभा का आयोजन उसी स्थान पर किया जाएगा। जहां पर वृहद आकार का कोई नवीन कार्य प्रारंभ किया जायेगा। ग्राम सभा के इस आयोजन में सांसदगण, मंत्रीगण, विधायकगण तथा पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी उनकी सुविधा अनुसार सहभागी बनने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। 

ग्राम सभा में ग्रामीणों की समुचित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के सभी सदस्य, विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत व्यक्ति मूलक तथा सामुदायिक जल संरक्षण व संवर्धन कार्यो के हितग्राहियों, पुष्कर धरोहर अभियान और वाटरशेड परियोजनाओं के उपयोगकर्ता समूहों के सदस्य अमृत सरोवर के उपयोगकर्ता समूहों के सदस्य, देवारण्य उपयोजना के हितग्राहियों, कृषि व जल संरक्षण पर आधारित महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रतिनिधियों को अनिवार्यतः आमंत्रित किए जाने के निर्देश है। ग्राम सभा के पश्चात कार्य स्थल जहां पर वर्षा जल संरक्षण तथा भूजल संवर्धन के नवीन कार्य का शुभारंभ हुआ है वहां से ग्राम पंचायत कार्यालय तक जल यात्रा का आयोजन किया जाये। इस जल यात्रा में ग्राम सभा के सहभागियों के अलावा अन्य ग्रामीण भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में रायसेन जिले में आयोजित राज्य स्तरीय जल संसद के कार्यक्रम का विभिन्न माध्यमों से लाईव टेलीकास्ट  प्रसारित करने की व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम में नागरिकों को सहभागी बनाने और मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने के लिए सभी जिला पंचायतों, जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों में आवश्यक व्यवस्था की जायेगी।

      झाबुआ जिले का जिलास्तरीय कार्यक्रम ग्राम  पंचायत जुलवानिया विकासखंड झाबुआ मे आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ क्षेत्र के लोकप्रिय माननीय सांसद श्री गुमान सिंह जी डामोर के द्वारा किया गया ! इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, जिला पंचायत सदस्य श्री मेगजी भाई अमलियार ,भील सेवा संघ के अध्यक्ष श्री  अजय सिंह डामोर ,भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य श्री सुरेश चौहान ,सरपंच ग्राम पंचायत जुलवानिया श्री वर सिंह वसुनिया, सीईओ जनपद पंचायत  जनपद झाबुआ से अर्पित गुप्ता, पी ओ मनरेगा श्री मनोज बारस्कर, उप संचालक कृषि श्री नगीन रावत, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ विल्सन डावर ,बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे!                                     

         माननीय सांसद महोदय के द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण के संबंध में अपना उद्बोधन दिया ! जिसमें जल संरक्षण के उपाय एवं शासन के द्वारा चलाए जा रे जा रहे जल संरक्षण योजना के बारे में ग्रामीणों को बताया ! ग्राम पंचायत जुलवानिया में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत 15 लाख रुपए का तालाब का भूमि पूजन आज किया गया! जिले में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत 102 तालाब लिए गए हैं जो 13 करोड़ के लगभग है ! जिले की सभी जनपद पंचायतों में जल संरक्षण के कार्य लिए गए हैं ! इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण के संबंध में शपथ भी दिलवाई !

जिला पंचायत के सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन ने बताया कि जलाभिषेक कार्यक्रम के तहत झाबुआ जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम किये जायेंगे। इसके अलावा जिला स्तरीय कार्यक्रम झाबुआ जनपद के ग्राम जुलवानिया  में आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुआ। जल संरक्षण के लिए कलश यात्रा भी निकाली गई। 

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News