सेव द चिल्ड्रन संस्था के सहयोग से बनाए गए पीडियाट्रिक वार्ड का लोकार्पण
मनावर (पवन प्रजापत) - अस्पताल मनावर जिला धार (म. प्र) में दिनांक 21 मार्च 2022 को सेव द चिल्ड्रन संस्था द्वारा पुनः निर्मित किए गए।पीडियाट्रिक वार्ड का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक डॉ. हीरालाल अलावा द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि संस्था द्वारा बनाये गये पीडियाट्रिक वार्ड से बच्चो को ईलाज में सुविधा मिलेगी जो की हमारे क्षेत्र की आवश्यक जरूरत थी।वार्ड से अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी जिससे क्षेत्र की जनता को और अधिक स्वास्थ सुविधाओं का लाभ मिलेगा एवं चिकित्सा के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।
इस अवसर पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जी एस चौहान द्वारा कहा गया। की संस्था का यह प्रयास सराहनीय है। एवं संस्था द्वारा जो पीडियाट्रिक वार्ड बनाया गया है। वो बच्चो के लिए मददगार साबित होगा। इसी प्रकार संस्था द्वारा कोरोना काल मे ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर मशीन व कोविड जागरुकता एवं टिकाकरण अभियान में भी संस्था द्वारा मदद की गयी है। साथ ही संस्था से यह आशा भी रखते है की इस प्रकार की मदद निकट भविष्य में भी की जाये।
सेव द चिल्ड्रन संस्था के मैनेजर रघुनंदन शर्मा द्वारा संस्था का विस्तृत परिचय दिया गया। साथ ही बताया की मध्यप्रदेश शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अब तक के किये गए प्रयासों में एक और नवीन प्रयास बच्चों की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने के सन्दर्भ में संस्था द्वारा पीडियाट्रिक वार्ड का निर्माण करके किया गया ।
संस्था के परियोजना समन्वयक देव राजपूत, रविंद्र दाक्षे वेक्सिनेशन कोर्डिनेटर विनोद वानखेडे, दीपक बामनिया, फिल्ड सुपरवाइजर महेश कोटे एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉक्टर संजय मुवेल, डॉक्टर सुनील देसाई, डॉ. मोनिका चौहान, बी सी एम कमल रावल, सुपरवाइजर आनंदसिंह जर्मन, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर प्रजा पाल सिंह चौहान एवं समस्त अस्पताल स्टाफ़ एवं चाइल्ड लाइन से पंकज सूर्यवंशी व उनकी टीम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खंड विस्तार प्रशिक्षक एच सी पाचुरेकर द्वारा किया गया। उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार संस्था के परियोजना समन्वयक उत्तम शर्मा द्वारा किया गया।
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*
0 Comments