प्रियंका देवड़ा को मिली डाक्टरेट की उपाधि | Priyanka dewda ko mili doctored ki upadhi

प्रियंका देवड़ा को मिली डाक्टरेट की उपाधि

प्रियंका देवड़ा को मिली डाक्टरेट की उपाधि

मनावर  (पवन प्रजापत) - कन्या महाविद्यालय बड़वानी में पदस्थ गृहविज्ञान विषय की सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) *श्रीमती प्रियंका कंवल देवड़ा* (सुपुत्री श्री पन्नालाल गेहलोत-गुलाटी) को दीक्षांत समारोह में *पी.एच.डी.(डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी)* की शोध उपाधि प्रदान की गई। 

दीक्षांत समारोह का आयोजन  23 मार्च 2022  को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा *इंदौर* में किया गया था। 

इसकी अध्यक्षता  मध्यप्रदेश के *महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल* ने की एवं *उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि* थे। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंन्द्र नई दिल्ली के सदस्य सचिव *डॉ. सच्चिदानंद जोशी* ने विशेष अतिथि के रुप में दीक्षांत उद्बोधन दिया।

डॉ प्रियंका द्वारा वर्ष 2021 में - *कॉलेज जानेवाले विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं अकादमिक प्रदर्शन पर भोजन संबंधी आदतों के प्रभाव का अध्ययन*- विषय पर अपना शोध प्रबंध देवी अहिल्या विश्वविद्यालय -इंदौर को प्रस्तुत किया गया था।

डॉ. प्रियंका देवड़ा को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए *बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News