महिला दिवस पर सराफा एसो. ने किया सम्मान | Mahila divas pr sarafa association ne kiya samman

महिला दिवस पर सराफा एसो. ने किया सम्मान

महिला दिवस पर सराफा एसो. ने किया सम्मान

राजगढ़/धार (कैलाश पटेल) - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सराफा एसो. ने सम्मान समारोह का आयोजन नगर परिषद में किया।

आयोजन के मुख्य अतिथि श्रीमती हेमलता  मामा(भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, विशेष अतिथि श्री सुरेश काग्रेसा(ट्रस्टी श्री ऋषभदेव जैन ट्रस्ट) थे।अध्यक्षता श्रीमती रीतू निलेश सोनी (सामाजिक कार्यकर्ता)ने की।कार्यक्रम का संचालन  सराफा एसो. अध्यक्ष निलेश सोनी ने किया।

राजगढ़ नगर परिषद मुख्य पालिका अधिकारी देवबाला पिपलोदीया,एवम नगर स्वच्छता को लेकर एनजीओ संचालनकर्ता अनिता पांचाल का महिला दिवस पर सम्मान किया गया।अतिथिगण ने महिला दिवस पर संबोधित किया व महिला दिवस का महत्व बताया।

अतिथिगण का स्वागत सराफा एसो. पदाधिकारियो ने किया।

इस अवसर पर  अमझेरा तीर्थ ट्रस्टी दिलीप फरबदा उज्ज्वल भारत जिला अध्यक्ष गौरव सराफ,सराफा एसो. कोषाध्यक्ष सोंनिक सराफ,संयोजक सुरेन्द सोनी,मनोज सराफ,प्रचार मंन्त्री आजाद फरबदा,सहसचिव मयंक सोनी,विनेश जैन,अनुराग जैन,सहकोषाध्यक्ष हेमन्त रोकड़िया,समाजसेवी नरेंद्र गुगलिया,आशीष वागरेचा,लक्कू वागरेचा,नरेश मामा,पत्रकार अक्षय भण्डारी उपस्थित थे।

अंत मे सभी का आभार सोंनिक सराफ ने माना।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Post a Comment

Previous Post Next Post