साक्षी जैन ने सीए बनकर शहर का बढाया मान | Sakshi jain ne CA bankar shahar ka badhaya maan

साक्षी जैन ने सीए बनकर शहर का बढाया मान

बुरहानपुर (नवीन आड़े) - शिक्षा के क्षेत्र में नगर का गौरव बढ़ाते हुए बुरहानपुर शहर की बेटी साक्षी त्रिलोक जैन ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। माता अंजली जैन जो स्वयं एक गृहणी है परंतु उन्होंने अपनी बेटी को सीए बनने को हमेशा प्रेरित किया और उनका हौसला बढाया। जिसके चलते बिटीया ने शहर व अपने परिवार का नाम रोशन किया। दिसम्बर में स्थानीय सेवासदन कॉलेज में आयोजित हुई चार्टेड अकाऊंट की फायनल परीक्षा में सफलता प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया। उन्होंने सीए फायनल की परीक्षा में 800 अंक में से 454 अंक हासील कर सफलता प्राप्त की। गौरतलब है कि सेवा सदन स्कुल से 12वीं की परीक्षा में जिले में टॉपर रही साक्षी जैन ने कभी हार नहीं मानी और सीए को अपना लक्ष्य मानकर सफलता अर्जीत की। इन्होंने अपनी आर्टीकलशीप मुंबई और कोरोनाकाल के चलते कुछ समय बुरहानपुर में रहकर पुरी की। सुंदरनगर निवासी साक्षी जैन की इस सफलता पर जैन समाज सहित समस्त पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। 

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Post a Comment

0 Comments