नारियों को सशक्त एवं समर्थ बनाने का आह्वान किया गया
मनावर (पवन प्रजापत) - नगर के गायत्री मंदिर में विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा वर्ष 22 23 को नारी जागरण वर्ष घोषित किया गया है। जिसमें नारियों को सशक्त एवं समर्थ बनाने का आह्वान किया गया है नारियां देश की जाग जाए तो नर स्वयं ही बदलते चले जाएंगे। उक्त विचार गायत्री परिवार के जिला संयोजक शांति लाल विश्वकर्मा ने तहसील स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी में व्यक्त किए। गोष्ठी में विनीता/ प्रशांत खंडेलवाल ने बताया कि मनावर में दिनांक 26, 27 फरवरी को नारी जागरण हेतु दो दिवसीय आवासीय शिविर रखा गया है। जिसमें जीवन जीने की कला एवं नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने हेतु सूत्र दिए जाएंगे गिरधारी लाल मालवीय ने गायत्री परिवार से जुड़े ग्रामीण परिजनों को इस नारी जागरण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में माताओं बहनों को भेजने के बारे में बताया। गोष्ठी में रमेश नर्गेस, पदम सिंह वास्केल, हीरा लाल पाटीदार, प्रताप सिंह अंचल, कोमल पाटीदार, संतोष शर्मा, राजकुमारी जोहर ,रेखा खंडेलवाल, आशा गोराना, एवं ग्रामीण क्षेत्र के महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गोष्ठी में अतिथियों का स्वागत राजकुमार राजपूत ने किया एवं प्रशांत खंडेलवाल ने आभार व्यक्त किया।
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*
0 Comments