जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस ने घर चलो, घर-घर चलो अभियान की औपचारिक शुरुआत की
धार (गणेश खेर) - धार में मंगलवार को जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस ने घर चलो, घर-घर चलो अभियान की औपचारिक शुरुआत की, हटवाड़ा उद्यान के महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल से शुरू की गई घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर तक जाकर कांग्रेस की विचारधारा और जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों से चर्चा की नौगांव के वार्ड क्रमांक 3 मैं हुए भ्रमण के दौरान धार प्रभारी हेमंत पाल, कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रभा बालमुकुंद सिंह गौतम, नगर कांग्रेस अध्यक्ष टोनी छाबड़ा, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजेता त्रिवेदी, वार्ड क्रमांक 3 पार्षद भूरी बाई चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए घर घर पहुंच कर कांग्रेस की विचारधारा और 2018 में मात्र 15 महीने की सरकार में कांग्रेस सरकार द्वारा किया गया कार्य जिसमें बिजली के बिलों में माफी सहित माफिया अभियान और अन्य जन कल्याणकारी कार्य के बारे में लोगों को विस्तार से बताया।
घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने कहा कि उसके बाद से भाजपा और सोदेबाज लोगों ने मिलकर कुचक्र रचा और जनादेश से चुने सरकार को सौदेबाजी से गिरा दिया और मध्य प्रदेश के नव निर्माण का सफर अधूरा रह गया, जबसे भाजपा सरकार बनी है भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में हर वर्ग के लोग, जनता परेशान है घर चलो घर-घर चलो अभियान के दौरान कांग्रेसी नारेबाजी भी करते रहे, इस दौरान गणेश खेर, सुरेश परमार, रोहित कामदार, जगन्नाथ शरण, मनोज चौहान, हेमू सुजान, विजेंद्र चौहान सहित सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहै।
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*