भाजपा जिला युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
बुरहानपुर (नवीन आड़े) - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे की सहमती से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री वैभव महाजन जी द्वारा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गयी थी। इस जिला कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री सहित 24 पदाधिकारी शामिल किये गए है।
भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अंकित व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे जी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल जी, भाजपा पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस जी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री वैभव महाजन जी एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष धीरज नावानी, दिनकर महाजन, रोहन जाधव, आलोक मिश्रा, चंद्रेश भाले व आयुष राजे वही महामंत्री विश्वास शिवहरे व भरत रावल का, मंत्री गोलू परिहार, सौरभ परिवाले, देवेन्द्र चौहान, दर्शन पाटिल, ललित चौहान, त्रिलोक नायक का, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध पारिक, सह कोषाध्यक्ष नितेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी अंकित व्यास, सह मीडिया प्रभारी देवराज यादव, सोशल मीडिया प्रभारी जयेश राउत, सह सोशल मीडिया प्रभारी ओम महाजन व ऋषि परिहार, कार्यालय मंत्री प्रणव सोनवने, सह कार्यालय मंत्री अतुल महाजन तथा रिसर्च एवं पालिसी प्रभारी अविनाश द्विवेदी का स्वागत सत्कार कर अभिनंदन किया गया।
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*