बूथ को सक्षम बनाने के लिए बैठक का आयोजन
बैठक में बूथ विस्तारक योजना को लेकर दी जानकारी
मो.बड़ोदिया (मनोज हांडे) - भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष में प्रदेश संगठनात्मक संकल्प संकल्प पर्व के अवसर पर मंडल मोहन बड़ोदिया में स्वावलंबी मंडल, सक्रिय शक्ति केंद्र एवं सक्षम बुथ बनाने के लिए भाजपा मंडल के ग्राम बीजाना, दुपाड़ा एवं धोबी पचोर में मंडल विस्तारक प्रभारी रामसिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, विमलेश विश्वकर्मा मीडिया प्रभारी, पवन सोनी, हरिओम पाटीदार, देवीसिंह पाटीदार, वीरेंद्र पाटीदार की अध्यक्षता में बूथ समिति की बैठक संपन्नन हुई। जिसमें बूथ समिति, पन्ना प्रमुख एवं बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। बूथ जीता चुनाव जीता, बूथ को मजबूत बनाने के लिए बैठक में चर्चा की गई। बैठक में मंडल के प्रभारी रामसिंह सिसोदिया ने बताया कि भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में बूथ विस्तारक योजना 20 जनवरी से 30 जनवरी तक चलाएगी इसमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं की जानकारी डिजिटलाइज होगी। बैैठक के दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*