बालिकाएं आत्मनिर्भर बने : कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम | Balikae atmanirbhar bane

बालिकाएं आत्मनिर्भर बने : कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम

सशक्त वाहिनी की बालिकाएं सम्मानित की गई

बालिकाएं आत्मनिर्भर बने : कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम

रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - बालिकाएं अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार प्रयास करके आत्मनिर्भर बने और अपने परिवार का नेतृत्व करें। आज के समय में बालिकाओं का अपने पैरों पर मजबूती से खड़ा होना जरूरी है। यह उद्गार कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने सशक्त वाहिनी की बालिकाओं को सम्मानित करते हुए व्यक्त किए।

          बालिकाओं को उनके द्वारा विगत लॉकडाउन समय में शहर में यातायात तथा अन्य क्षेत्रों में दी गई नि:स्वार्थ सेवाओं के कारण कलेक्टर ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त बालिकाएं जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग के तत्वावधान में महिला बाल विकास विभाग की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

          राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या, परियोजना अधिकारी श्रीमती चेतना गहलोत, सुश्री अर्चना माहोर, श्री अनिल जैन, सुश्री प्रियंका बैरागी, पर्यवेक्षक सुश्री एहतेशाम अंसारी, श्रीमती पुष्पा नरवरिया, श्रीमती यशोदा टॉक, सुश्री आयुषी पोरवाल आदि उपस्थित थे।

          जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े ने अपने संबोधन में बालिकाओं को पूर्ण गंभीरता के साथ ऊंचे मनोबल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में समझाया और प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने बालिकाओं से चर्चा भी की।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News