प्रत्येक मनुष्य का जन्म अपरिहार्य अधिकारों के साथ हुआ:चौधरी | Pratyek manushy ka janm apriharya adhikaro ke sath hua

प्रत्येक मनुष्य का जन्म अपरिहार्य अधिकारों के साथ हुआ:चौधरी

हम फाउंडेशन ने मनाया राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस

प्रत्येक मनुष्य का जन्म अपरिहार्य अधिकारों के साथ हुआ:चौधरी

भिण्ड (मधुर कटारे) - दुनिया में सभी को समानता का अधिकार मिले इस दुनिया में जो भी हो सभी समान रूप से जीने का अधिकार रखते हैं। प्रत्येक मनुष्य का जन्म अपरिहार्य अधिकारों के साथ हुआ है उक्त बात एक निजी कोचिंग संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता की आसंदी से बोलते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र चौधरी ने कहीं। इस अवसर पर हम फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर इकबाल अली,प्रांतीय महासचिव नितिन दिक्षित, शाखा अध्यक्ष शैलेश सक्सेना, उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, एडवोकेट सुरेश गुप्ता, अरविंद पावक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे बिपिन रावत तथा उनकी पत्नी सहित 13 जवानों की तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने से असमय निधन हो जाने से एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर इकबाल अली ने बताया कि भारत में 28 सितंबर 1993 से मानव मानव अधिकार कानून अमल में लाया और 12 अक्टूबर 1998 को राष्ट्रीय मानव आयोग का गठन भी किया गया। इसी क्रम में एडवोकेट सुरेश गुप्ता ने बताया कि मानवाधिकार दिवस मनाने का मकसद लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम को प्रांतीय महासचिव ने संबोधित करते हुए बताया कि मानव अधिकार इंसान को जन्म से ही प्राप्त है इसकी प्राप्ति में जाति लिंग, धर्म,भाषा, रंग,विचार, संपत्ति, राजनीतिक आदि बातों के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए इसलिए मानवाधिकार का निर्माण किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष शैलेश सक्सेना ने बताया कि आज भी कई लोगों को मानव अधिकार के बारे में जानकारी ही नहीं है शहरों में जिन लोगों को  जानकारी हैं वह लोग इसका गलत फायदा भी उठा रहे हैं इस दिवस को मनाने का यही उद्देश्य है सभी को समानता का अधिकार मिले। कार्यक्रम के अंत में हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने से शहीद हुए 13 जवानों के लिये 2 मिनट का मोन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News