भाजपा कार्यकारिणी का सिर्वी समाज ने किया विरोध | Bhajpa karyakarini ka sirvi samaj ne kiya virodh

भाजपा कार्यकारिणी का सिर्वी समाज ने किया विरोध

भाजपा कार्यकारिणी का सिर्वी समाज ने किया विरोध

सिंघाना/ मनावर (पवन प्रजापत) - देश के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन की भाजपा धार जिला कार्यकारिणी की घोषणा 2 वर्ष बीत जाने के बाद में जिला भाजपाध्यक्ष राजीव यादव द्वारा पंचायत चुनाव के पहले घोषणा की गई।

                  जिला अध्यक्ष यादव द्वारा जिला भाजपा कार्यकारिणी में सिर्वी बाहुल्य समाज से किसी भी व्यक्ति को जिला कार्यकारिणी में महत्व नहीं दिया गया है। कार्यकारिणी में सिर्वी समाज की अवहेलना की गई है। अ भा सिर्वी महासभा जिला अध्यक्ष राधेश्याम मुकाती ने बताया कि धार जिला लोकसभा क्षेत्र के 5 विधानसभा क्षेत्रों में सिर्वी समाज बाहुल्य गांव है, जिसमें गंधवानी, मनावर ,कुक्षी ,सरदारपुर और बदनावर में सिर्वी समाज अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। धार महू लोकसभा क्षेत्र में सिर्वी समाज के 90 प्रतिषत परिवार भाजपा विचार धारा के समर्थक है। ऐसे में जिला कार्यकारिणी में समाज को महत्व नहीं मिलने से भाजपा विचार धारा से जुड़े नेताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला संगठन के प्रति अपना कड़ा विरोध प्रकट किया है। जिलाध्यक्ष यादव द्वारा अपनी जिला कार्यकारिणी की ताबड़तोड़ घोषणा करते हुए अपने इर्द-गिर्द घूमने वाले व्यक्ति विशेष को महत्व देना उचित समझा। लगता है विधानसभा चुनाव 2018 में असफल रहे पदाधिकारियों को जिला टीम में तवज्जो देना भी जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष पंचायत चुनाव के पहले अपना जनाधार खोता हुआ देख कर उन्होंने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें सामाजिक तालमेल का महत्व कहीं भी नजर नहीं आया। कार्यकारिणी का विरोध करने वालो में अ भा सिर्वी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मुकाती, समाज के वरिष्ठ मोहन भायल , डॉक्टर राज बर्फा , प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिलाल गेहलोत, प्रदेश प्रतिनिधि टीकम पवार, महासचिव प्रकाश भायल, मनावर तहसील अध्यक्ष संदीप सेप्टा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिंघाना अजय राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन आर्य , शिवपाल आर्य गंधवानी , अशोक राठौर सिंघाना , लक्ष्मण काग, प्रांत मीडिया प्रभारी मुकेश गेहलोत ,तहसील मीडिया प्रभारी विजय राठौर आदि समाज जनो ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की आगामी समय मे सिर्वी समाज भाजपा के आयोजन एवं कार्यक्रम में सहभागिता नहीं करते हुए पंचायत चुनाव, विधानसभा ,लोकसभा आदि चुनावों का विरोध करेगा। जिसका भाजपा संगठन को समय रहते खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Post a Comment

0 Comments