अंबेडकर जी के संविधान की ताकत की वजह से भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना - विभाग संयोजक मिथुन तँवर
मनावर (पवन प्रजापत) - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मनावर इकाई द्वारा शासकीय महाविद्यालय मनावर में भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि समरसता दिवस के रुप मे मनाई गई। इस मौके पर कार्यक्रताओं व महाविद्यालय स्टॉफ ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक मिथुन तँवर ने कहा कि आज बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के संविधान की ताकत की वजह से भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बनने में अपनी अग्रणी भूमिका बना पाया है। इतना ही नहीं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने महिला सशक्तिकरण का जो काम किया था। वह अपने आप में अदभूत और अकल्पनीय था। उस दौर में महिलाओं के सम्मान के लिए खड़े होने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के कारण आज समाज के अंदर सभी वर्ग की महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर के भारत का नाम रौशन कर रही है। वही महाविद्यालय प्राचार्य पांटेल सर ने बाबा साहेब के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत का संविधान विश्व का सर्वोच्च और सबसे बड़ा संविधान है इसमें बाबा साहेब ने मानव मूल्यों की रक्षा के लिए वे सब प्रावधान किए जो मानव के सम्मान के लिए जरूरी है।
वही भाग संयोजक लवेश सोनी ने कहा की भीमराव अंबेडकर जी जिसे आज कुछ तथाकथित लोगों ने एक जाति विशेष का बनाकर रखने की जो कोशिश कर रहे है। महिला सशक्तिकरण का काम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का उन लोगों के ऊपर तमाचा है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जाति विशेष से ऊपर उठकर के समस्त धर्म की महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए जो काम किया है। वह आज के युग में उन्हें महान बनाता है। लेकिन उसके बाद भी भीमराव अंबेडकर ने किसी के प्रति कोई मन में विष नहीं बल्कि समाज को अमृत देने का काम किया। वह अमृत आज का भारतीय संविधान है। जिसमें देश के हर एक नागरिक के उसके अधिकारों एवं अभिव्यक्ति संकलित है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रथम सोनी, अमन शुक्ला, अमित शर्मा, आर्यन राठौड़, हर्ष खोड़े, रवि वर्मा, विशाल वर्मा, विशाल भवर सहित सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*
0 Comments