जिला कांग्रेस ने मनाया कांग्रेस का 137 वाँ का स्थापना दिवस | Jila congress ne manaya congress ka 137 va sthapna divas

जिला कांग्रेस ने मनाया कांग्रेस का 137 वाँ का स्थापना दिवस

जिला कांग्रेस ने मनाया कांग्रेस का 137 वाँ का स्थापना दिवस

भिंड (मधुर कटारे) - आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा की अध्यक्षता में कांग्रेस का 137 वाँ स्थापना दिवस कांग्रेस के जिला प्रवक्ता के प्रदीप गुर्जर के निवास पर मनाया गया।

जिला अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कांग्रेस एक विचारधारा है जो देश के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़कर देश की एकता अखण्डता और सम्प्रभुता की रक्षा करती है।

जिला कांग्रेस ने मनाया कांग्रेस का 137 वाँ का स्थापना दिवस

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विष्णु गुर्जर एवं युवा कांग्रेस दतिया विधानसभा अध्यक्ष रामकुमार मोंगिया के द्वारा  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरनाम सिंह राजपूत,शिवकुमार पाठक,अनूप पाठक,नारायण सिंह बाबूजी को फूल माला पहनाकर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विष्णु गुर्जर, जिला कांग्रेस महामंत्री गण नरेंद्र गुर्जर,सौरभ राजपूत,रिंकू यादव,आशिष तिवारी,व जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,अमन सिंह यादव,स्वदेश अहिरवार,ऋषभ श्रीवास्तव आदि कांग्रेसी नेता उपस्थित थे ।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Post a Comment

Previous Post Next Post