सांसद श्री पाटिल के प्रयासों से जिला अस्पताल में बनेगा 100 बेड का नया वार्ड | Sansad shri patil ke prayaso se jila aspatal main banega 100 bed ka naya ward

सांसद श्री पाटिल के प्रयासों से जिला अस्पताल में बनेगा 100 बेड का नया वार्ड

मुख्यमंत्री श्री चौहान को श्री पाटिल ने समस्या से कराया था अवगत

सांसद श्री पाटिल के प्रयासों से जिला अस्पताल में बनेगा 100 बेड का नया वार्ड

बुरहानपुर (अमर दीवाने) - खण्डवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी के प्रयासों से बुरहानपुर के जिला अस्पताल को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने सौगात दी है। जिला अस्पताल में 100 बेड का नए वार्ड का निर्माण होगा। पूर्व में सांसद श्री पाटिल ने  खण्डवा लोकसभा के बुरहानपुर जिले के शासकीय अस्पताल में बेड की कमी से मरीजों को होने वाली परेशानी से मान. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को अवगत कराया था। इस समस्या को मान. श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने गम्भीरता से लिया। शासकीय अस्पताल को 100 बेड के नए वार्ड सौगात दी। निश्चित ही इस सौगात से मरीजों को सुविधा होगी। बेड के अभाव में मरीजों को फर्श पर लेटकर इलाज नहीं करवाना पड़ेगा। जल्द वार्ड का निर्माण शुरू होगा। बुरहानपुर की जनता के हित में स्वीकृत किये गए कार्य के लिए मान. मुख्यमंत्री जी का आभार, सहृदय धन्यवाद। शुक्रवार को मुख्य अभियंता संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा सिविल सर्जन को स्वीकृति पत्र भेजा है।

सांसद श्री पाटिल के प्रयासों से जिला अस्पताल में बनेगा 100 बेड का नया वार्ड

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Post a Comment

Previous Post Next Post