स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाई
मो.बड़ोदिया/शाजापुर (मनोज हांडे) - आदिवासी समाज केे नायक स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती को "जनजातीय गौरव दिवस" के में रूप मनाया गया। जय आदिवासी युवा शक्ति मो.बड़ोदिया केे तत्वधान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। नगर केेे सबरी आश्रम से चल समारोह का आयोजन किया गया जो नगर के प्रमुख मार्गो से होतेे हु पुरानी मंडी परिसर में पहुंचा आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामभील मामा राजगढ़ जयस पूर्व अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष शाजापुर सुनील भिलाला, उपाध्यक्ष देवेंद्र भिलाला, मीडिया प्रभारी गोपाल भिलाला खोरिया सहित सैकड़ों की तादात में जयस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आम सभा के दौरान मुख्य अतिथियोंं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं का भी पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया।
* आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*
0 Comments