जिला अध्यक्ष ने देवरी माताजी गेट का किया भूमि पूजन | Jila adhyaksh ne devri mataji gate ka kiya bhumipujan

जिला अध्यक्ष ने देवरी माताजी गेट का किया भूमि पूजन

मंडल मोहन बड़ोदिया कार्यालय का भी किया शुभारंभ

जिला अध्यक्ष ने देवरी माताजी गेट का किया भूमि पूजन

मो.बड़ोदिया (मनोज हांडे) - गुरुवार को आगर सारंगपुर रोड सारसी मटेवा जोड़ पर प्रसिद्ध देवरी माताजी मंदिर गेट का भूमि पूजन किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अंबाराम कराडा एवं मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल की अध्यक्षता में किया गया साथ ही भाजपा मंडल मोहन बड़ोदिया के कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया। सारसी मटेवा जोड़ पर भाजपा मंडल पनवाड़ी उपाध्यक्ष बद्रीलाल कराडा के द्वारा तीन लाख पच्चीस हजार की स्वयं की लागत से देवरी माताजी का भव्य गेट निर्माण का भूमि पूजन जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बद्रीलाल कराडा द्वारा जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का स्वाागत किया। माताजी मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान दिनेश शर्मा जिला महामंत्री, संतोष बराड़ा जिला महामंत्री, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल मोहन बड़ोदिया, मंडल पनवाड़ी, मंडल बड़ागांव के पदाधिकारी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


जिला अध्यक्ष ने देवरी माताजी गेट का किया भूमि पूजन

*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News