गाय की सेवा एवं संरक्षण करें, ग्रामवासियों ने रैली निकालकर जागरूक किया | Gay ki seva evam sanrakshan kare

गाय की सेवा एवं संरक्षण करें, ग्रामवासियों ने रैली निकालकर जागरूक किया 

गाय की सेवा एवं संरक्षण करें, ग्रामवासियों ने रैली निकालकर जागरूक किया

बड़वाह (विशाल कुमरावत) - अखिल विश्व गायत्री परिवार के गौ संवर्धन अभियान के तहत गौपाष्टमी पर्व पर ग्राम जेठवाय मे गायत्री परिवार द्वारा गाय माता के साथ शुक्रवार सायं रैली निकाली गई। जगह-जगह ग्रामवासियों ने गौ पूजन किया। रैली में गौपाल कि मानेंगे, गौमाता को पालेंगे ॔ जैसे कई प्रेरणाप्रद नारे लगाते हुए प्रत्येक गली में गाय के दूध, गोबर, गोमूत्र का महत्व बताया गया। किसान भाईयों से जैविक खेती, गोबर खाद का महत्व बताते हुए गौ पालन का आव्हान किया गया। श्री राम मंदिर में रैली का समापन किया, जहां गायत्री शक्तिपीठ बड़वाह के परिव्राजक सुरेन्द्र भारतीय ने कहा गाय भारतीय संस्कृति कि आधार स्तम्भ हैं। उन्होंने कहा गाय के दूध में स्वर्ण क्षार होता है जो रोगों से बचाता है। गाय का गोबर गौमुत्र श्रेष्ठ खाद के रूप में फसलों के लिए लाभदायक होता है, ज़मीन कि उर्वरक क्षमता को बढ़ाता है,अन्न में पौष्टिकता व संस्कार बढ़ता है।अंत में सभी ने गौपालन वह गौ संवर्धन के संकल्प भी लिए। कार्यक्रम में हरिराम पटेल, चमनलाल बिजगावणिया, जितेंद्र गुर्जर व गायत्री परिवार के परिजनो सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

गाय की सेवा एवं संरक्षण करें, ग्रामवासियों ने रैली निकालकर जागरूक किया

*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*

Post a Comment

Previous Post Next Post