बिरसा मुंडा जयंती: अंबेडकर ग्रुप ने मजदुर बस्ती में बांटे कंबल और चावल, रखी मोमिनपुरा को बिरसानगर बस्ती नामकरण की मांग | Birsa munda jayanti ambedkar group ne majdur basti main bate kambal

बिरसा मुंडा जयंती: अंबेडकर ग्रुप ने मजदुर बस्ती में बांटे कंबल और चावल, रखी मोमिनपुरा को बिरसानगर बस्ती नामकरण की मांग

बिरसा मुंडा जयंती: अंबेडकर ग्रुप ने मजदुर बस्ती में बांटे कंबल और चावल, रखी मोमिनपुरा को बिरसानगर बस्ती नामकरण की मांग

खरगोन (हर्षराज गुप्ता) - स्वाधीनता संग्राम में अदिवासी चेतना के जननायक शहीद बिरसा मुंडा की जयंती अंबेडकर गु्रप ने मानव सेवा के रुप में मनाई। गु्रप सदस्यों ने शहर से 5 किमी दूर बसे मोमिनपुरा में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रुप संस्थापक रामेश्वर बड़ोले ने क्षेत्रवासियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। बड़ोले ने कहा कि आपने अपना जीवन मजदूरी में जरुर बिता दिया लेकिन बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए उन्हें शिक्षित जरुर करें। बच्चों को शिक्षण सामग्री या अन्य जरुरतों को पूरी करने में ग्रुप हरसंभव मदद करेगा। ग्रुप के महेश भूरिया ने बताया मोमिनपुरा मजदूर एवं अति पिछड़े परिवारों की बस्ती है। यहां ग्रुप द्वारा नियमित रुप से आयोजन कर उन्हें अपनत्व का एहसास कराया जाता है। धरती के आबा महामानव भगवान बिरसा मुंडा ने जयंती पर यहां बस्तीवासियों को ठंड से बचाव के लिए कंबल और चावल वितरित किए गए। आयोजन के दौरान ग्रुप सदस्यों वार्ड 33 स्थित इस क्षेत्र को अब मोमिनपुरा के बजाय बिरसानगर के नाम से शासकिय रिकार्ड में दर्ज किए जाने की मांग का प्रस्ताव भी रखा, जिसके लिए जल्द ही पहल कि जाएगी। इस दौरान अम्बेडकर ग्रुप के जगदीश भालसे, सजंय पाराशर, जीतू वर्मा, रामसिंग चौहान आदि मौजूद थे। 

बिरसा मुंडा जयंती: अंबेडकर ग्रुप ने मजदुर बस्ती में बांटे कंबल और चावल, रखी मोमिनपुरा को बिरसानगर बस्ती नामकरण की मांग

*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*

Post a Comment

Previous Post Next Post