अन्नदाता पानी के लिए सन् 2013-14 से कर रहे इंतजार, शासन प्रशासन के द्वारा नही मिल पा रहा सहयोग
मनावर (पवन प्रजापत) - धार जिले की तहसील मनावर में शासन के द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है।आदिवासी किसान भाइयों के लिए शासन के द्वारा सिंचाई से संबंधित अनेक परियोजनाएं स्वीकृत की गई उसी कर्म में ओमकारेश्वर परियोजना का निर्माण हुआ। इस परियोजना से सिंचाई के लिए पानी वह बिजली मिलना है। इसलिए सिंचाई के लिए नहरों का निर्माण किया गया। ओम्कारेश्वर चतुर्थ चरण के लिए सद्भावना कंस्ट्रक्शन कंपनी गुजरात को ठेका दिया गया था। व कंपनी के द्वारा 2013-14 से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचना था। लेकिन आज दिनांक तक किसानों को पानी नहीं मिला और नहीं डिस्ट्रीब्यूटर माइनर का निर्माण हुआ है। और जहां पर कार्य भी हुआ है वह इतना घटिया कार्य हुआ है कि अभी तक अन्नदाता को पानी नहीं मिला है अजन्दी माइनर में 80% सीमांत व आदिवासी किसान भाई आते हैं इस माइनर से बड़गांव, लोनी, हनुमंतिया, जाटपुर , वह टोकी के गांव के किसानों को पानी मिलना है लेकिन इस मायनर में आज तक आपरेटर वाल नहीं बदला गया है। क्योंकि इस माइनर में जब वाल लगाया गया था। तो खराब वाल बिना गेर बॉक्स के लगा दिया गया था। क्योंकि विभाग का कोई भी अधिकारी उस समय निरीक्षण पर नहीं जाता था। इस कारण से अभी तक इस मायनर को टेस्ट नहीं किया गया। इसीलिए आज इस क्षेत्र मे आने वाले सभी गांव के किसान कैलाश वास्केल पवन प्रजापत शोभाराम राजाराम मंडलोई हीरालाल मंडलोई आदि किसान लगभग 30 किसानों का एक दल एकत्रित होकर एनवीडी विभाग मनावर में ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। क्योंकि मनावर एनवीडीए विभाग इतनी लापरवाही से चल रही है। कि जो कार्य अधिकारियों को करना चाहिए वह कार्य किसानों के द्वारा किया जा रहा है।और मनावर एनवीडीए विभाग लापरवाही अधिकारियों की वजह से लाखों लीटर पानी प्रतिदिन वेस्ट नदी नालों में बह रहा है। क्योंकि इस मनावर विभाग में कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं है और जो ई साहब ऊईके जी हैं। वह आधे समय इंदौर में रहते हैं।और बीमार होने के कारण वह अपने इलाज में व्यस्त रहते हैं।जिसका खामियाजा इस नहर परियोजना क्षेत्र के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इस साल मानसून की बेरुखी के कारण बारिश बहुत कम होने के कारण पहले से ही अन्य दाता बहुत परेशान हैं। और इस समय बोनी का सीजन चलता है लेकिन नहर का पानी ना मिलने की वजह से इस क्षेत्र के किसान बहुत चिंतित है। आदिवासियों के विकास के लिए इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े दावे करते हैं।लेकिन कोई भी क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए सहयोग नहीं कर रहे हैं।
*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*