कांग्रेस प्रत्याशी पटेल ने पत्रकार वार्ता मे कलेक्टर और एसपी पर सरकार के दबाव आकर चुनाव प्रभावित का लगाया आरोप | Congress pratyashi patel ne patrakar varta main collector or sp pr sarkar ke dabav

कांग्रेस प्रत्याशी पटेल ने पत्रकार वार्ता मे कलेक्टर और एसपी पर सरकार के दबाव आकर चुनाव प्रभावित का लगाया आरोप

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जैसे जैसे जोबट विधानसभा उपचुनाव की तिथि नज़दीक आते जा रही है, वैसे वैसे यहां की राजनीतिक हलचले तेज़ होती जा रही है | जोबट उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर अलीराजपुर कलेक्टर और एसपी पर प्रदेश की भाजपा सरकार के दबाव मे आकर कार्य करने के आरोप लगाए है | उन्होंने पत्रकारों को बताया की जोबट उपचुनाव के अंतर्गत सरकार के दबाव में जिले के कलेक्टर मनोज पुष्प ओर एसपी मनोज सिंह भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव कार्यक्रम को प्रभावित कर रहे है साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं के विरुद्ध झूठे प्रकरण दर्ज कर उन्हें जबरन परेशान कर रहे है और जेल में डाल रहे है | 

इस मामले की शिकायत चुनांव आयोग और मप्र कांग्रेस कमेटी को की है। उन्होंने बताया कि यहां के एसपी ने झूठे शराब के केश में पहले आजाद नगर के कांग्रेस नेता नारायण अरोड़ा को फंसा कर जेल भेज दियाz अब यही के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लईक मोहम्मद को झूठे फर्जी केश में पुलिस प्रकरण बना कर जेल में डाल दिया है। उससे पूर्व मेरे भाइयों ओर कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एसपी ने मारपीट सम्बन्धी झूठे प्रकरण दर्ज करवा कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। एक प्रकार से इस जिले में जंगलराज चल रहा है।मुख्यमंत्री के इशारे पर यहां के एसपी कलेक्टर मेरे एवं परिवार सदस्यों और कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं के खिलाफ कुछ भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते है।यहां तक कि एसपी मेरी एवं मेरे परिवार की हत्या भी करवा सकते हैं। इस प्रकार की यहाँ हमारे खिलाफ  साजिश रची जा रही है। इस उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल देखकर सरकार के साथ साथ प्रशासन भी घबरा गया है ओर बौखला गया है। 

पहले 2008 के चुनांव में भी मेरे विरुद्ध इसी प्रकार की साजिश रचकर मेरे एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठा पुलिस केश बनाकर परेशान किया गया था। यह घोर अन्याय ओर अत्यंत निन्दाजनक स्थिति है। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन अनैतिक हथकंडे अपना कर उपचुनाव जितना चाहते है। पर ऐसा नामुमकीन है। जनता जनार्दन सब देख रही है और वह 30 तारीख को इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। महेश पटेल ने अपनी एवं परिवार सदस्यों को जान का खतरा होने का अंदेशा रखते हुए तथा जिले पारदर्शिता पूर्वक चुनांव नही की संभावना को देखते हुए तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एसपी कलेक्टर द्वारा चलाई जा रही दमनकारी नीति को देखते हुए चुनाव आयोग  से यहां के एसपी कलेक्टर को शीघ्र हटाने की मांग की है। साथ ही इस मामले में उन्होंने मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्य्क्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमनाथ को भी अवगत कराया है। पत्रकार वार्ता मे झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, पूर्व विधायक जेवियर मेडा भी मौजूद थे।

*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*

Post a Comment

0 Comments