आर्थिक सहायता स्वीकृत
रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत करंट लगने से मृत व्यक्ति के परिजन को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। ग्राम खामरिया तहसील आलोट निवासी गोपालसिंह पिता कालुसिंह सौंधिया राजपूत की गत 25 जून 2021 को अपने खेत पर बने कुएं पर कार्य के दौरान करंट लगने से मृत्यु होने पर मृतक की वैध पत्नी अंजुबाई पति स्व. गोपालसिंह को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*
0 Comments