नगर पालिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 हेतु वोकल फाॅर लोकल ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त
दमुआ (रफीक आलम) - शासन के निर्देशानुसार संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 नागरिक जुडाव हेतु कार्यालय नगर पालिका परिषद् दमुआ में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर नियुक्ति हेतु बैठक आयोजित की गई जिसमें नपा अध्यक्ष सुभाष गुलबांके नपा मुख्य अधिकारी डी पी खण्डेलकर नोडल अधिकारी मुकेश चंदेल नगरपालिका उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर एवं समाज सेवियो एव गणमान्य नागरिकों सहित सहयोगी संस्था डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट एंड सर्विस आईईसी मेंबर एवं नपा स्टाफ की उपस्थिति में समाजसेवी सेवी रविशंकर साहु जी व शकुल प्राचार्य आर के दुबे जी एवं डॉ पंखुडी भटकर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 हेतु स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर उनसे स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 हेतु ब्रांड एम्बेसडर के रूप में सहमति पत्र भरवाया एवं अपील की गई की अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए पुरी निष्ठा से सहयोग प्रदान कर नगर पालिका परिषद् दमुआ की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*