विपरीत मौसम में भी तिल का अधिक उत्पादन होने की आशा
छतरपुर - कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा जिले में अवर्षा की स्थिति में किसानों के खेतों की फसलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। उप संचालक कृषि श्री मनोज कश्यप एवं मैदानी अमले द्वारा 7 सितम्बर को ग्राम गंगायच में किसानों की फसलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मूरत, मथुरा प्रसाद, पूरन लाल, चन्द्रभान कुशवाहा उपस्थित रहे। किसानों द्वारा खरीफ की फसल में उड़द एवं तिल फसल की बुवाई की गई है। जिसमें तिल की फसल में अवर्षा के चलते एवं विपरीत मौसम में भी फलिये की संख्या अधिक पाई गई तो उड़द की फसल सामान्य पाई गई। मूरत सिंह द्वारा सब्जी एवं दुधारू पशुओं का पालन तो मथुरा प्रसाद द्वारा अरबी सब्जी की फसल बोई गई। वही पूरन कुशवाहा द्वारा एक-एक एकड़ में मेन्था लगाई गई जिसकी फसल वर्तमान स्थिति में भी अच्छी है। किसानों द्वारा बताया गया कि फसल का उत्पादन सामान्य होने की आशा है।
0 Comments