विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई का गठन
राजोद (रामलाल सगित्रा) - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजोद की बैठक दिनांक 4 सितंबर 2021 को संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से धार विभाग संगठन मंत्री आशीष जी शर्मा व धार विभाग संयोजक श्याम जी धाकड़ उपस्थित रहे ! उपरोक्त बैठक में राजोद नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
जिसमें नगर अध्यक्ष अर्जुन मदारिया व नगर मंत्री हरीश मदारिया को नियुक्त किया गया। नगर उपाध्यक्ष प्रदीप मदारिया , तेजस अटोलिया,अमन कावलिया ,भानू मेहता, नगर सहमंत्री काजल दूबे , आशुतोष सरा , सागर सोलंकी, नारायण कांकर, नगर SFD प्रमुख प्रदीप कांकर, सह प्रमुख संदीप कावलिया, नगर SFS प्रमुख सिद्धार्थ मदारिया, सह प्रमुख कान्हा लोहार, नगर कलामंच प्रमुख पुनीत दय्या, सह प्रमुख अंकित कावलिया, नगर विद्यालय प्रमुख राजेश नायमा, सह प्रमुख शिवम राठौड़, नगर सोशल मीडिया प्रमुख संदीप देवड़ा, सह प्रमुख शुभम कावलिया, नगर मीडिया प्रभारी हर्ष पटेल कि घोषणा की गई।