सुरक्षा जवान भर्ती कैम्प का आयोजन | Suraksha javan bharti camp ka ayojan

सुरक्षा जवान भर्ती कैम्प का आयोजन

सुरक्षा जवान भर्ती कैम्प का आयोजन

शाजापुर - भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली एवं सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड जवासा, नीमच द्वारा म.प्र.डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत कालापीपल के सहयोग से भर्ती कैम्प  कालापीपल में चयन परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें 35 युवाओं ने भाग लिया। शारीरिक मापदंड के बाद 10 युवाओं का चयन किया गया। अगला भर्ती कैंप 14 सितम्बर जनपद पंचायत शुजालपुर, 15 सितम्बर जनपद पंचायत मोमन बड़ौदिया, 16  तम्बर को पोलिटेकनिक कॉलेज शाजापुर में 11 से शाम 4 बजे तक किया जावेगा। इच्छुक युवा जिनकी योग्यता 10 वीं पास उम्र 21 से 37 वर्ष, ऊंचाई 168 से.मी. एवं सुरक्षा सुरपवाईजर हेतु 12 वीं पास कम्प्युटर कोर्स उम्र 21 से 35 वर्ष ऊंचाई 170 से.मी. है वे आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन आयोजन स्थल पर किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 चयनित अभ्यर्थी के लिये देय होगा। 1 माह का प्रशिक्षण उपरांत 12000 से 15000 तक मासिक वेतन पर रखा जाएगा। शिविर में शामिल होने भर्ती अधिकारी शिवपाल सिंह 7582940021 भर्ती अधिकारी शुभम पाटिदार 9752600122 पर संपर्क कर सकते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post