समूह महिलाओं ने चुनरी निर्माण शुरू किया | Samuh mahilao ne chunri nirman shuru kiya

समूह महिलाओं ने चुनरी निर्माण शुरू किया

समूह महिलाओं ने चुनरी निर्माण शुरू किया

राजगढ़ - इस नवरात्रि में भेसवा माता मंदिर पर समूह महिलाओं द्वारा बनाई जा रही चुनरी सजेगी। महिलाओं द्वारा शुरू किए गए इस प्रयास से आजीविका के नए अवसर खुलें हैं। आजीविका मिशन से जुड़ी समूह महिलाओं ने चुनरी निर्माण का कार्य शुरू किया है। उल्लेखनीय है कि समूह महिलाएं बाजार की जरूरत के अनुसार रोजगार के नए अवसर तलाशने में लगी है। इसी के तहत भेसवा माता में गठित समूह की महिलाओं ने चुनरी निर्माण का कार्य शुरू किया है। यह निर्माण कार्य महिलाओं के सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र परिसर में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पर्यटन विभाग के रिक्त पड़े भवन को समूह महिलाओं को उपलब्ध कराया गया है।  महिलाओं ने इस भवन में सुधार करके अपने प्रशिक्षण केंद्र प्रगति संस्थान के रूप में विकसित किया है। इसी परिसर में महिलाओं द्वारा चुनरी निर्माण एवं दोना पत्तल निर्माण किया जा रहा है। सांसद श्री रोडमल नागर, कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रीति यादव ने भ्रमण कर महिलाओं का हौसला बढ़ाया। परिसर में 8 महिलाओं द्वारा अभी तक 4 हजार से अधिक चुनरी का निर्माण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि मंदिर परिसर में दुकान संचालित करने वाली सभी महिलाएं भी समूह से जुड़ी हुई है। इन दुकानों द्वारा बाहर से समान लाकर विक्रय किया जाता था। लेकिन अब सब महिलाओं द्वारा निर्माण करने से विक्रेता महिलाओं को जहां सस्ते में सामान मिलेगा, वही निर्माण करने वाली महिलाओं को आजीविका के नए अवसर प्राप्त होंगे ।अतिथियों ने महिलाओं के प्रयासों को सराहा एवं गतिविधि विस्तार पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना भी उपस्थित रहे।।

Post a Comment

Previous Post Next Post