पौधा रोपण अभियान कलेक्टर श्री शुक्ला ने ली अधिकारियों की बैठक
देवास – जिले में को पौधा रोपण अभियान चलाया जायेगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 17 सितम्बर को पोधा रोपण के लिए चयनित स्थल की जानकारी निर्धारित प्रारूप में मेल करें। पौधा रोपण के संबंध में सभी तैयारिया समय रहते पूर्ण कर ले। कुल 71 पौधों की चयनित परियोजना के लिए कार्यवाही 14 सितम्बर तक पूर्ण कर ले। कार्य का जियो टैग करवाकर, मनरेगा से मस्टर रोल जारी कराकर चयनित स्थल पर 71 गड्ढे खुदाई कार्य पूर्ण 15 सितंबर तक पूर्ण कर ले। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि नर्सरी से 3-4 फ़ीट के पौधों की व्यवस्था जनभागीदारी से 15 सितंबर तक कर ले। जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर, समय लेकर उनके आतिथ्य में ग्रामीणों की उपस्थिति में 17 तारीख को पौधा रोपण अभियान चलाना सुनिश्चित करें। पौधा रोपण स्थल पर फ्लैक्स लगाये, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति पौधा रोपण कर पोधा रोपण की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करें। 17 सितम्बर को पौधा रोपण की रिर्पाट जिला कार्यलय को भेजे।