जिले में स्वास्थ्य केन्द्रों में चलाया जा रहा है निरोगी काया अभियान | Jile main swasthya kendro main chalaya ja rha hai

जिले में स्वास्थ्य केन्द्रों में चलाया जा रहा है निरोगी काया अभियान

जिले में स्वास्थ्य केन्द्रों में चलाया जा रहा है निरोगी काया अभियान

भोपाल - जिले में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की समुदाय आधारित स्क्रीनिंग के माध्यम से मुख्य असंचारी रोग की प्रारंभिक स्थिति में पहचान कर उपचार हेतु निरोगी काया अभियान एक सितम्बर से प्रारंभ हो गया है। जिसके अंतर्गत प्रथम तीन दिवस निरोगी काया अभियान के साथ फिट हैल्थ वर्कर अभियान प्राथमिकता में संचालित करते हुए सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की स्क्रीनिंग की जा रही है।30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की स्क्रीनिंग कर की जा रही है असंचारी रोगों की पहचान  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि जिले में 9 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, 10 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा 64 उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर निरोगी काया अभियान संचालित किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की स्क्रीनिंग के साथ ही हेल्थ एण्ड वैलनेस केन्द्रों के माध्यम से 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की स्क्रीनिंग कर मुख्य असंचारी रोग ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की पहचान की जा रही है। किसी भी व्यक्ति में गंभीर रोगों की पहचान होने पर त्वरित रूप से आवश्यकतानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय में उपचार प्रारंभ किया जाएगा। निरोगी काया अभियान के दौरान स्क्रीनिंग के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न बीमारियों के लक्षण, उससे बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी जा रही इसके साथ ही लोगों को संतुलित आहार, बेहतर खानपान, नियमित योग, प्राणायाम तथा व्यायाम करने की सलाह भी दी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News