कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने दिए निर्देश
होशंगाबाद- जिले में शत प्रतिशत नागरिकों को कोविड वैक्सीन का पहला डोज लगाने के लिए 11 सितंबर से 20 सितंबर 2021 तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में पहले डोज के लिए शेष रह गए नागरिकों को प्राथमिकता से टीकाकरण किया जाएगा। कलेक्टर होशंगाबाद श्री नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टीकाकरण अभियान की तैयारियों की ब्लॉकवार विस्तृत समीक्षा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए कोविड टीकाकरण ही एकमात्र कारगर उपाय है। जिले के नागरिकों को टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए सभी अधिकारी कर्मचारी पूरी तत्परता से जुटे। कलेक्टर ने 11 सितंबर से शुरू हो रहे हैं टीकाकरण अभियान में पहले डोज से वंचित नागरिकों की ग्रामवार , वार्डवार तैयार सूची के अनुरूप तैयार किए गए सेशन प्लान, डोजेज की उपलब्धता, आवश्यक मानव संसाधन आदि की विस्तार से समीक्षा की। प्रातः 8 बजे से शुरू होगा टीकाकरण कार्य अभियान में निर्धारित प्रत्येक केंद्र पर टीकाकरण कार्य प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने समस्त एसडीएम , बीएमओ व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे केंद्रों पर नियुक्त, वेरीफायर, वैक्सीनेटर सहित आवश्यक मानव संसाधन की टीकाकरण केंद्रों पर समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें। नागरिकों की सुविधाओं के लिए केंद्रों पर रहे पुख्ता इंतजाम कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि हर एक टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन के अतिरिक्त टीकाकरण के लिए आवश्यक समस्त लॉजिस्टिक्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। आवश्यक सामग्रियों की एक दिन पूर्व ही केंद्र पर व्यवस्था की जाए। टीकाकरण केंद्रों पर नागरिकों की बैठक, पेयजल, आदि के पुख्ता इंतजाम रहे इसका विशेष ध्यान रखें।
50 नागरिक पर एक अधिकारी होगा नियुक्त