ग्राम जमुनिया में 108 सुंदरकांड मंडल का 58 वा सुन्दरकाण्ड पाठ संपन्न
आगर-मालवा (अंकित दुबे) - 108 सुन्दरकाण्ड पाठ मंडल का 58 वा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन ग्राम जमुनिया में संपन्न हुआ।इस अवसर पर यहाँ विराजित हनुमान जी की प्रतिमा का आकर्षक श्रंगार किया गया।युवाओ ने बालाजी महाराज के एक से बड़ कर एक भजनो की प्रस्तुति दी।ग्रामीण सदस्यो ने सुन्दरकाण्ड पाठ का श्रवण किया।बाद में हनुमान चालीसा,रामायण आरती,हनुमान आरती,श्रीराम स्तुति कर महा प्रसादी का वितरण किया गया।इस अवसर पर 108 सुंदरकांड मंडल के वरिष्ठ तुलसीराम प्रजापति, नवीन विश्वकर्मा, दुर्गाशंकर माली,किशोर तिवारी, महेश माली,हेमंत नागर, अनिल सोलंकी,शंकर माली,चंचल शर्मा,मनोहरदास बैरागी,पाण्डु सोनी,सिद्धार्थ अजमेरा,पंकज कुम्भकार, गोंविन्द गुर्जर आदि भक्त जन मौजूद थे।जानकारी समिति सदस्य अंशुल सोलंकी द्वारा दी गयी।
Tags
Agar malwa