तिरला में रक्षाबंधन पर्व की मची चहल पहल
तिरला/धार (बगदीराम चौहान) - सारी दुनिया में भाई-बहन के स्नेह को मजबूत करने वाला त्योहार एकमात्र पर्व रक्षाबंधन के तौर पर मनाया जाता है। वहीं तिरला में भी रक्षाबंधन पर्व की विशेष चहल-पहल देखी गई। इसे लेकर बहनों में खासा उत्साह है। रक्षाबंधन भाई-बहन के अनूठे प्रेम का बंधन है। नगर की राखी दुकानों पर आज सुबह से ही लगातार भीड़ लगी रही, इस बार दुकानों पर हाथ से बनी नई-नई मनमोहक राखियां आयी है। बहनों ने अपने भाइयों के लिए एक से बढ़कर एक राखीयां, मिठाई एवं कपड़े खरीदे। आस पास के गांव से भी लोग तिरला में राखियां लेने आए। नगर के सभी लोगो में रक्षाबंधन पर्व की खुशी दिखाई दे रही है। लोगो ने एक दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाए दी।
Tags
dhar-nimad