संयुक्त मोर्चा ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन
हर्रई (रत्नेश डेहरिया) - संयुक्त मोर्चा के कलम बंद हड़ताल में ग्रामीण विभाग के 17 संगठन के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल है इस हड़ताल के में अपनी मांग मंनवाने के लिए यहां आंदोलन उग्र होते जा रहा है।
सोमवार को हर्रई ग्राम पंचायत मुख्यालय में संयुक्त मोर्चा के सभी कर्मचारियों ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया इसके पश्चात रैली निकालकर नारेबाजी भी की गई यह प्रदर्शन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बहुत देर तक चलता रहा संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं समस्त सदस्य अपनी मांगे प्रशासन से मनवाने के लिए लगे हुए हैं यहां हड़ताल 12 वे दिन भी जारी रही कर्मचारी रोजाना मुख्यालय पहुंचकर हड़ताल स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं कहा जा रहा है कि अब तो यह हड़ताल इसी महंगाई को देखते हुए कई अहम मांग प्रशासन के समक्ष रखी गई है।संयुक्त मोर्चा की मांगे आज 12 वे दिन भी नहीं मानी गई है अब धीरे-धीरे कहीं ना कहीं संयुक्त मोर्चा की हड़ताल लंबी होती चली जा रही है इस हड़ताल से कई अहम काम प्रभावित हो रहे हैं।
इस धरना प्रदर्शन में ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सहायक मनरेगा डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संघ जिला जनपद पंचायत कर्मचारी विकास खंड समन्वय संघ प्रधान मंत्री आवास योजना स्वस्थ मिशन अधिकारी कर्मचारी संघ राज्य आजीविका मिशन कर्मचारी संघ पंचायत समन्वयक कर्मचारी अधिकारी संगठन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी संगठन अपनी विभिन्न मांगों को निराकरण हेतु धारणा रैली निकालकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
0 Comments