ना बीमा है ना पेंशन है जमाने भर की टेंशन है, संयुक्त मोर्चा द्वारा मटका फोड़ प्रदर्शन, हड़ताल 13 वे दिन भी जारी
खलघाट (मुकेश जाधव) - संयुक्त मोर्चा के कर्मचारियों द्वारा कलमबंद हड़ताल 13वे दिन भी जारी इस हड़ताल के से पंचायत स्तर के व 17 संघठन के कार्य तो प्रभावित हो ही रहे है साथ ही साथ अब यह हड़ताल दिनों दिन उग्र तेवर दिखा रही है पहले तो कर्मचारी साधारण बैठक में देखे गए थे उसके पश्चात क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन दिया गया फिर अर्धनग्न होकर मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया व श्रावण के दूसरे सोमवार को संयुक्त मोर्चा ने मटका फोड़ रैली निकाल प्रशासन के माथे मटका फोड़ा गया। वही संयुक्त मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष सेवकराम चौधरी ने बताया कि अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है।
0 Comments