ग्राम हरसवाट में सावन शिवरात्रि के महापर्व पर श्री ओम्कारेश्वर महादेवजी की प्राण प्रतिष्ठा की गई | Gram harsavat main savan shivratri ke mahaparv pr shri omkareshwar mahadevji ki pran pratishtha

ग्राम हरसवाट में सावन शिवरात्रि के महापर्व पर श्री ओम्कारेश्वर महादेवजी की प्राण प्रतिष्ठा की गई

ग्राम हरसवाट में सावन शिवरात्रि के महापर्व पर श्री ओम्कारेश्वर महादेवजी की प्राण प्रतिष्ठा की गई

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - ग्राम हरसवाट मे विघ्नहर्ता श्री गणेश भगवान कार्तिकेयजी, मां पार्वती एवं हनुमानजी की मूर्ति स्थापित की गई | जिसमे तीन दिवसीय हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन भी किया गया| आयोजन ठाकुर अशोक परिहार, पुत्र डॉ अंबर, आकाश द्वारा किया गया | यहां मंदिर निर्माण होने से  ग्रामवासियों ने हर्ष व्याप्त किया है | उक्त जानकारी परिवार के सदस्य लिरिल परिहार ने बताया कि मंदिर में अच्छी बड़ी जगह एवं रोड पर होने से यहां पर पावागढ़  तीर्थयात्री रात्रि विराम और भोजन,आराम की व्यवस्था हो सकती है | वहीं अलीराजपुर की धार्मिक जनता यहां भजन कीर्तन एवं कथा का भी आयोजन  कर सकते हैं |  इस अवसर पर स्व.श्रीमती शोभा परिहार की स्मृति में पौधरोपण  किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post