कलेक्टर श्री सिंह ने किया सरदारपुर विकासखंड का दौरा | Collector shri singh ne kiya sardarpur vikas khand ka doura

कलेक्टर श्री सिंह ने किया सरदारपुर विकासखंड का दौरा

खरमोर अभ्यारण में किया भ्रमण, आदिवासी अंचल में टीकाकरण कार्य का किया अवलोकन

कलेक्टर श्री सिंह ने किया सरदारपुर विकासखंड का दौरा

सरदारपुर (कैलाश पटेल) - बुधवार को जिला कलेक्टर आलोक कुमार सिंह सरदारपुर विकासखंड के दौरे पर थे। दोपहर को कलेक्टर श्री सिंह तहसील के पानपुरा स्थित खरमोर अभ्यारण पहुंचे। जहां उन्होंने वन विभाग की जिप्सी से खरमोर अभयारण का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने कहाँ कि यहां खरमोर पक्षी आते हैं। पिछले माह वन मण्डलाधिकारी के साथ एक प्रपोजल बनाया है कि जिस क्षेत्र में खरमोर पक्षी आते है साढे पाँच सौ हैक्टेयर का है। वन मण्डलाधिकारी ने प्रोपलजल बनाया है कि इसका एरिया कम न हो, वन क्षेत्र में जो एरिया आता है, जहां पर ज्यादा संभावनाएं है, उसको बढ़ाते हुए इसका एक प्रपोजल शासन को भेज चुके है। प्रयास रहेगा कि खरमोर पक्षी जो हमारे जिले की शान है। इनका जो अभ्यारण है, वह पूरी तरह से सुरक्षित रहे। इनका एरिया वन क्षेत्रों में ज्यादा बढ़े और राजस्व के क्षेत्रों के लिए जो परेशानी है उसका भी प्रस्ताव शासन स्तर से विचार के लिए भेज चुके हैं। इस दौरान तहसीलदार आदर्श शर्मा, जनपद सीईओ शैलेन्द्र शर्मा, वन विभाग एसडीओ संतोष कुमार सशोरे, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएल जैन सहीत वन विभाग का अमला मौजूद था।

कलेक्टर श्री सिंह ने किया सरदारपुर विकासखंड का दौरा

टीकाकरण केंद्र का किया अवलोकन - इसके पूर्व कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने वैक्सीनेशन महाभियान के अंतर्गत सरदारपुर विकासखंड के सुदूर आदिवासी अंचल के गांव तिरला के आंगनवाड़ी केंद्र में चल रहे टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। यहां लोगो का भारी उत्साह देख कहा जल्द ही लक्ष्य की पूर्ति कर लेंगे। इसके पश्चात श्री सिंह ने ग्राम धुलेट की आंगनवाड़ी में बने टीकाकरण सेंटर का अवलोकन किया। साथ ही यहां ऑब्जर्वेशन बैठे लोगों से चर्चा भी की। इसके पश्चात उन्होने ग्राम दत्तीगांव में उप स्वास्थ्य केंद्र में संचालित टीकाकरण सेंटर का अवलोकन कर यहां वैक्सीन लगवाने आई बालिकाओं से चर्चा भी की। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सरदारपुर के सबसे दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में टीकाकरण को लेकर भारी उत्साह है। अधिकांश जगहों पर जो लक्ष्य दिया था, दोपहर तक लक्ष्य के 75 प्रतिशत तक लोगों का वैक्सीलेशन हो चुका है। कलेक्टर श्री सिंह ने यह भी कहा कि अभियान निश्चित रूप से आज के समय में कोरोना से बचाव का यह सबसे बड़ा सुरक्षा चक्र है। अभी तक हमारे जिले में 50 प्रतिशत से अधिक लोगों का प्रथम वैक्सीलेशन कर चुके है।

Post a Comment

Previous Post Next Post