भारतीय किसान संघ तहसील शुजालपुर की मंडल बैठक संपन्न
शाजापुर (मनोज हांडे) - भारतीय किसान संघ तहसील शुजालपुर की मंडल बैठक गांव अख्त्यारपुर में संपन्न हुई मंडल के अंतर्गत आने वाले गांव मंडावर,नान्याखेडी, भीलखेडी, लसुडल्याहेजम, बगनाखेडी, झाडला, महरखेडी, रसलपुर, फतेपुर, अख्तियारपुर, के किसानों ने भाग लिया जिसमें संगठन की रिति निति से किसानों को अवगत कराया सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं का लाभ तुरंत किसानों को मिले इन्हीं समस्याओं से किसानों को अवगत कराया गया भारतीय किसान संघ एक मजबूत संगठन बनें और अपने अधिकारों के लिए स्वयं लड़ाई लड़ेंते हुए सरकार तक हमारी आवाज को पहुंचाएं इसी उद्देश्य को लेकर भारतीय किसान संघ की ग्राम ईकाईयों का गठन किया गया रचनात्मक कार्यों में भारत माता पूजन करना, बलराम जयंती मनाने का वृत्त लिया गया इसके पश्चात गांव ईकाईयों के नवनियुक्त अध्यक्ष मंत्रीयो का पुष्प माला से स्वागत कर कार्यक्रम का समापन किया गया।