नो दिन तक सेवा सत्कार के बाद भुजरिया माता को दी विदाई
बडवाह (विशाल कुमरावत) - पिछले नो दिनों पूर्व से जवारे बोकर भुजरिया माता की सेवा कर रहे लोधी समाज के लोगो ने सोमवार को नम आखो से माता को विदा किया|ज्वारो की पूजन-अर्चना के बाद इसको विधिवत रूप से विसर्जित किया गया| इस दौरान समाजजनो ने माताजी की शोभायात्रा निकालकर उन्हें नगर भ्रमण कराया|कालंका माता मंदिर के पास पडाली नदी में जवारो को विसर्जित किया गया| पिछले कई वर्षो से स्व.जगननाथ जी उस्ताद की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए उस्ताद नेमीचंद कोशल एवं खलीफा दिलीप कोशल के निर्देशन में शाम लगभग 5 बजे लोधी मोहल्ले से जुलुस निकाला गया|केशरिया ध्वज पताका लिए घुड़सवार शोभायात्रा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे|समाजजनो द्वारा भुजरिया माता को आकर्षक रथ में विराजित किया गया था|शोभायात्रा के दौरान नवयुवक डंडा पार्टी अखाड़े एवं करतब दिखाते हुए आगे चल रहे थे|गुरुनानक मार्ग ,इंदौर रोड,मुख्य चौराहा,महात्मा गांधी मार्ग ,गोल बिल्डिंग होते हुए शोभायात्रा कालंका माता पहुंची|यहाँ विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद जवारे पडाली नदी में विसर्जित किए|इस दौरान पुलिस व्यवस्था भी माकूल रही|इसके पूर्व इंदौर रोड पर भाजपा नगर मंडल द्वारा स्वागत किया| मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर,जिला मंत्री दीपक ठाकुर,मंडल महामंत्री रवि ऐरन,महामंत्री निखिलेश खंडेलवाल,चेतन साहू ने खलीफा और उस्तादों को पुष्पाहार पहनाकर स्वागत सम्मान किया|