कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न
छिंदवाड़ा (शुभम सहारे) - कलेक्ट्रेट सभागृह में आज आगामी पर्वो को लेकर कलेक्टर सौरभ सुमन,पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल,Asp संजीव उइके की उपस्थिति में जिला शांति समिति की अतिमहत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई जिसमें कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन की गाईड लाइन के अनुरूप ही समस्त पर्व मनाए जाने पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष कांता ठाकुर,पूर्व महापौर कांता सदारंग,महिलामोर्चा अध्यक्ष प्रीति बिशेन,आनंद बक्सी,अरविंद राजपूत,हिन्दू जागरण मंच अध्यक्ष चीकू पाल,भजापा नेता रिजवान कुरैशी,रूमी पटेल,अधिवक्ता पीयूष शर्मा,कृष्ण हरजनी,गन्नू पंजवानी,निगम कमिश्नर हिमांशु सिंह,SDM अतुल सिंह,DSP यातायात सुदेश सिंह एवं जिला प्रशासन के अधिकारी,जनप्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित रहे।
Tags
chhindwada