धार जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान | Dhar jile main abkari vibhag ke dvara chalaye ja rhe vishesh abhiyan

धार जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान

4,50,000 रुपये की शराब तथा महुआ लहान जप्त कर 08 प्रकरण  दर्ज किये गए

धार जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान

सरदारपुर/धार (कैलाश पटेल) - आज दिनांक 23/06/2021 को  धार कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह   के निर्देशन  एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री यशवंत धनोरा के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा  के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में  धार जिले के वृत्त सरदारपुर   में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम  अमझेरा, बोरखेड़ी, रूपारेल, गोलपुरा, मेवाड पतलावदिया, सरदारपुर राजगढ़, भोपावर  मे संयुक्त  टीम के द्वारा कार्यवाही  करते हुए  विभिन्न स्थानों पर दाबिश कर 8,500 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मौके पर सैंपल लेकर नष्ट किया गया तथा 260 लीटर हाँथ भठ्ठी शराब  जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च) के अंतर्गत 06 एवं 34(2) का 02 प्रकरण  कायम किये गए।

संयुक्त सामग्री का  अनुमानित मूल्य लगभग 4,50,000/- रु  है।

उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया, श्री गोपाल सिंह राठौड़, देवेश चतुर्वेदी, सी एस मीणा, राजेश जैन, प्रशांत मंडलोई आबकारी उपनिरीक्षक  एसएन सिंगनाथ, जितेंद्र सिंह भदोरिया, एकता सोनकर, राजकुमार शुक्ला, राजेंद्र सिंह चौहान, रोहित मुकाती एवं धार जिले के मुख्य आरक्षक एवं  आरक्षकों की टीम द्वारा की गई।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News