अलीराजपुर किराना व्यापारी संघ ने चुनाव का बहिष्कार कर निंदा की
अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जिला किराना व्यापारी संघ द्वारा अलीराजपुर किराना व्यापारी संघ ने नगर में अवैध तरीके से व्यापारियों को गलतफहमी में रखकर ग्राम लक्ष्मणि में सुनियोजिय षड्यंत्र के तहत चुनाव करवाया गया | इस चुनाव की अलीराजपुर किराना व्यापारी संघ के वर्तमान अध्यक्ष प्रहलाद बेड़िया, उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, संगठन मंत्री ललित जेन, कोषाध्यक्ष नितिन कापड़िया, सचिव सुशील राठौड़ आदि ने बहिष्कार कर निंदा की है | उक्त जानकारी देते हुवे किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रहलाद बेड़िया एवं ललित जेन ने बताया की जबकि पूर्वा नगर की जो टीम है उनको सूचना भी नहीं दी गई ओर कुछ सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी नहीं बुलाया गया | पूर्व कार्यक्रम के अनुसार या सुनियोजित षड्यंत्र के तहत यह चुनाव करवाया गया है | पूर्व की नगर संगठन की जो टीम है, उनका कार्यकाल 18 जुलाई 2019 से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2021 का था | मगर सारी जानकारी होने के बावजूद भी कुछ सदस्यों द्वारा यह षडयंत्र रचा गया है | अलीराजपुर नगर संगठन इसका पूर्ण विरोध कर इस कार्यक्रम की घोर निंदा करते हुए समस्त व्यापारियों को यह सूचित करते हैं कि आप सब इस कार्यक्रम को जो अंजाम दिया गया है, वह क्या सही है इसका निर्धारण करें..? उन्होंने बताया की क्या सभी 137 व्यापारी को पता है कि चुनाव होने हैं समस्त व्यापारी को सूचना क्यों नही दी गई | ऐसी कोनसी समस्या आ गई थी की समस्त व्यापारियों को गलतफहमी में रखकर लक्ष्मणि में बुलवाया गया और ताबड़तोड़ चुनाव करवाया | इसकी पूरी जानकारी समस्त व्यापारी बंधुओं को और जिले के 700 व्यापारियों को अवगत कराएं | अलीराजपुर नगर संगठन इस अवैध चुनाव का बहिष्कार करता है|
0 Comments