प्रेमसिंह जी दत्तीगांव की 77 वीं जन्म जयंती मनाई
राजोद (रामलाल सगित्रा) - पूर्व विधायक स्वर्गीय राजा साहब श्री प्रेमसिंह जी दत्तीगांव कि 77 वी जन्म जयंती संस्था स्वर्गीय श्री प्रेम सिंह जी दत्तीगांव राजोद के द्वारा मंडी प्रांगण रानीखेड़ी में मनाई गई! संस्था के सदस्यों द्वारा स्व. राजा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्था द्वारा स्व. श्री दत्तीगांव की स्म्रति में विभिन्न प्रकार के 551 पौधों का रोपण किया गया! कार्यक्रम मे संस्था के वरिष्ठ सदस्य ओम नारायण सिंह (ओम बन्ना) संदला, कालूराम मारू जनपद प्रतिनिधि बरमंडल, मन्नालाल पुरोहित, भारत सिंह सोलंकी सचिव राजोद, बगदीराम कांकर, सुनील द्विवेदी, यशपाल सिंह राठौर, अनिल चौधरी, धर्मेंद्र सिंह राठौर सन्दला,प्रकाश सेकवाड़िया, के द्वारा स्वर्गीय राजा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके जीवन में वास्तविक घटित घटनाओं को जनता के बीच रूबरू कराया। इस अवसर पर संस्था स्व. श्री प्रेमसिंह जी दत्तीगांव राजोद के कार्यकर्ता आशीष शर्मा, आशीष जायसवाल, जितेंद्र गामड, अनिल पाटनर धाकड़,यशवंत जायसवाल, दीपक वीर,गोपाल वीर, कुलदीप सोलंकी, मयंक नायमा, कृष्णकांत कांकर, गणेश,श्यामलाल, शंभूलाल, संदीप (बाबा) , कान्हा किंग धाकड़, राम मुकाती, मोईन कुरेशी, सद्दाम खान, शाहरुख गौरी, धारा जाट, ऋषभ, पवन, राहुल (भय्यु), राहुल जायसवाल, भगवती लाल, छोटू कहार,दिनेश जायसवाल, लखन पुरोहित,राहुल नायमा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे! कार्यक्रम का संचालन यशवंत जायसवाल ने करा व आभार कुलदीप सोलंकी ने माना।