वृक्ष को परमात्मा का अंश मानकर हमे वृक्ष लगाने का कार्य पूर्ण रूप से करना चाहिए: फिरोज
भिंड (मधुर कटारे) - भिंड चंबल कॉलोनी स्थित मंदिर प्रांगण में आज सभी हम फाउन्डेशन के सदस्य गणों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमे हम फाउंडेशन सामाजिक संगठन द्वारा रविवार 16 मई को चंबल कॉलोनी स्थित माता मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम कर मुख्य रूप से एनआईसी प्रभारी जिला कलेक्ट्रेट फिरोज खान, हम फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य प्रोफेसर रामानंद शर्मा, हम फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर इकबाल अली, संरक्षक एमपीएस चौधरी, शाखा अध्यक्ष शैलेष सक्सेना, शाखा सचिव विपुल सेठ, कोषाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी जैन, कैलाश जैन उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फिरोज खान ने कहा कि हमारी संस्कृति वैदिक परंपरा में हर अच्छे कार्य से जुड़ी हुई है परंतु आज के परिवेश में प्रकृति को छोड़कर समाज चमक दमक की संस्कृति में लिप्त हो रहा है जिसका परिणाम वर्तमान में फैली हुई कोरोना संक्रमण जैसी महामारी से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष को ईश्वर का अंश मानकर रोपना चाहिए। और एक ईश्वर की भांति उसका ख्याल भी रखना चाहिए। इसी क्रम में कार्यक्रम को प्रोफेसर रामानंद शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी लोग ऑक्सीजन की महत्वता को समझ रहे हैं। और हजारों लाखों रुपए की कीमत चुका कर ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे हैं। इसी प्रकार अतिथि वक्ता के रूप में प्रोफेसर इकबाल अली ने कहा कि वृक्ष की सेवा करने से ईश्वर की भक्ति प्राप्त होती है अब हम सभी को सचेत होना पड़ेगा और अपनी जिम्मेदारी को महसूस करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभानी पड़ेगी। कार्यक्रम को हम फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट एमपीएस चौधरी ने कहा कि हम सभी को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए पौधा सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ने कहा कि वृक्ष से हमें कई अच्छे अच्छे फल मिलते हैं और ऑक्सीजन प्राप्त होती है हम फाउंडेशन के सदस्यों ने संकल्प लिया है कि महीने में एक बार वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष राजकुमारी जैन ने कहा कि घर के बाहर वृक्ष लगाने से प्राकृतिक शोभा बढ़ती है तथा बाहर का वातावरण शुद्ध होता है। कार्यक्रम का संचालन और आभार हम फाउंडेशन के शाखा सचिव विपुल सेठ ने किया। वृक्षारोपण रोपण कार्यक्रम में पीपल,बरगद, नीम, अशोक और अमरूद के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैलाश जैन, गौरव राजावत,तुषार भदौरिया, इसराइल खान, लालसिंह हिंनारिया, दीपक प्रजापति आदि उपस्थित थे।