राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस ने किया फल वितरण
छिंदवाड़ा (शुभम सहारे) - भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाधी की 30 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के निर्देशनुसार शुक्रवार को शहर कांग्रेस द्वारा सर्व प्रथम राजीव भवन में राजीव गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला एव तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेस जनो द्वारा अस्पताल पहुचकर भर्ती मरीजो व उनके परिजनों के मध्य पहुचकर फल वितरण किया गया, इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने उपचार के लिए भर्ती मरीजो से भेट कर उनके स्वास्थ समबन्धित जानकारी ली व हर संभव मदत का भरोसा दिया, साथ ही मरीजो व उनके परिजनों में फल वितरण कर सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की, फल वितरण कार्येक्रम के दौरान मुख्य रूप से शहर कांग्रेस के अध्यक्ष पंकज शुक्ला, नगर निगम ग्रामीण अध्यक्ष भैयाजी शिवहरे, फिरोज खान, कार्यकारी अध्यक्ष शहर कांग्रेस पप्पू यादव चंद्रभान देवरे प्रबल सक्सेना, दिगंबर ठाकरे, विनोद गढ़ेवाल, *रोहित रॉबिन मालवी*आरिफ भाई, शैलू सेंगर, प्रबल सक्सेना, अर्जुन भाई, अनिकेत त्रिपाठी, अखिलेश राय, रोहित रॉबिन मालवी, धीरज सुर्यवंशी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एव कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।