ओबीसी.एससी.एसटी सामाजिक संगठन ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन में अनेको कार्यकम
छिंदवाड़ा (शुभम सहारे) - आज ओबीसी.एससी.एसटी संयुक्त युवा मोर्चा द्वारा आज नगर में विभिन्न कार्यक़म किये गए जिसमे की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव कपिल सोनी ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक बंदेवार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज सुबह 11 बजे वृद्धाआश्रम में पहुँच कर वृद्धजनों को फल वितरण किया साथ ही दोपहर 1 जिला अस्पताल में पहुँच कर रक्तदान किया और दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल के सामने मरीज के परिजनों को भोजन वितरण किया गया वही पर दोपहर 3 बजे भीषण गर्मियों पर पक्षी के पानी पीने हेतु पात्र शहर के मुख्य मार्गो में रखा गया साथ ही शाम 5 बजे जरूरत मदों को माक्स और सेनेटाइजर का वितरण भी किया गया इस अवसर पर निखिल कहार,राहुल पाल, चंदन बंदेवार,ओम वर्मा,दिलीप यादव,सुमित डॉन सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे ।
Tags
chhindwada