नहर रिपेयरिंग में निर्माण सामग्री में लापरवाही | Nahar reparing main nirman samagri main laparwahi

नहर रिपेयरिंग में निर्माण सामग्री में लापरवाही

रेत की जगह डस्ट कार्य पूर्ण रूप से व्यवस्थित व गुडवतार्पुक कार्य नही हो पा रहा है 

अजंदी इस माइनर में अभी तक पानी छोड़ कर निरीक्षण नहीं किया गया

नहर रिपेयरिंग में निर्माण सामग्री में लापरवाही

मनावर (पवन प्रजापत) - विधानसभा क्षेत्र में  अनेक सिंचाई परियोजनाएं चल रही है। उन्हीं सिंचाई योजना मे ओमकारेश्वर चतुर्थ चरण नहर परियोजना है। इस परियोजना से 119 गांव के किसानों को सिंचाई का पानी मिलना है। और इस परियोजना को पूरा करने के लिए सद्भाव कंस्ट्रक्शन कंपनी गुजरात को ठेका दिया है। और इस परियोजना को 2013-14 से चालू होना था लेकिन आज तक चालू नहीं हो पाई है।क्षेत्र के किसान पवन बरफा बोरूद, राधेश्याम पाटीदार धुलसर नहार सिह बुंदेला सोडुल ने बताया कि जब नहर मे पानी छोडा जाता हैं। नहर लिकेज हो जाती है ऐसा इस बार भी रालामंडल 84 किलोमीटर पर चेबंर लिकेज हो गया। वहां पर रिपेयरिंग कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है और मटेरियल की  गुणवत्ता पूर्वक नहीं लगाया जा रहा है। 

बालू रेत की जगह चुरी 【डस्ट】 का उपयोग किया जा रहा है। इससे वापस नहर लिकेज हो जाने की संभावना है और जिस गति से कार्य हो रहा है। उस गति से तो अभी भी ऐसा लग रहा है कि इस वर्ष भी मानसून से पहले नहर का पानी  टेल 【धुलसर】 तक नहीं पहुंच पाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत अनेक माइनर हैं जिसका काम भी आज तक कंपनी ने पूरा नहीं किया है। उसी में एक माइनर अजंदी माइनर इस माइनर क्षेत्र में  टोकी, बडगाव,लोणी,भरडपुर, जाटपुर,हनुमत्या गांव के खेतों के किसानों की सिंचाई होना है।इस मायनर क्षेत्र के किसानअजय शर्मा टोकी, दिनेश पाटीदार  ,विनोद पाटीदार जाटपुर, रमेश, मण्लौई बडगाव, राजाराम भाई,विनोद भाई लोणी, पवन प्रजापत ने बताया कि इस मायनर मे अभी तक पानी छोड़ कर निरीक्षण नहीं किया गया है। जो की इस क्षेत्र के खेतों में पानी की संपूर्ण रुप से आवश्यकता है। माइनर का जो वाल है उस का गियर बॉक्स  भी चोरी【गुम】 हो चुका है। यह वाल जब कंपनी ने जब लगाया था।तब इसका जो सीमेंट का चेंबर बनता है।वह चेंबर नही बनाया था इस वजह से यह वाल  चोरी 【गुम】 हो चुका है।इस क्षेत्र के किसानों ने कितनी बार NVDA के अधिकारियों को यह सूचना दे दी है।इसका वाल बदला जाए लेकिन आज तक कोई भी एनवीडीए मनावर का अधिकारी वह सद्भाव कंस्ट्रक्शन कंपनी का कोई भी अधिकारी इस माइनर के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post