जरूरमंद परिवारों में भोजन भी पहुँचा रहा सेवा भारती | Jaruratmand parivaro main bhojan bhi pahucha rha seva bharti

जरूरमंद परिवारों में भोजन भी पहुँचा रहा सेवा भारती

शहर के अलग-अलग क्षेत्रो बनी झुग्गी बस्तियों में लोकडाउन अवधि में प्रतिदिन पहुचेंगा भोजन

जरूरमंद परिवारों में भोजन भी पहुँचा रहा सेवा भारती

शाजापुर (मनोज हांडे) - कोरोना महामारी में आमजनों की सेवा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ताओ द्वारा सेवा भारती के माध्यम से कई प्रकार के सेवा कार्य किये जा रहे है। इसी कड़ी में निर्धन परिवारों के लिए भोजन व्यवस्था भी प्रारम्भ कर दी गई है, जिसमे शहर के विभिन्न हिस्सों में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को प्रतिदिन भोजन देने संघ के कार्यकर्ता पहुचेंगे। 

जरूरमंद परिवारों में भोजन भी पहुँचा रहा सेवा भारती

शासन द्वारा लगाए गए लोकडाउन के कारण मजदूर वर्ग के लोगो का अपने परिवार का लालन पालन करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में उन्हें अब अपना पेट भरने के लिए भी काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे मैं अब जब तक लोकडाउन लगा रहेगा जब तक ऐसे परिवारों तक भोजन पहुँचाने का जिम्मा संघ के कार्यकर्ताओं ने उठाया है। सेवा भारती के माध्यम से प्रतिदिन ये कार्यकर्ता परिवार के सदस्य की संख्या के मान से वहां भोजन उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा उन परिवारों में आर्युवेदिक मेडिकल किट भी वितरित करेंगे। सेवा भारती के द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो में दुपाड़ा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में क्वारन्टीन सेंटर भी बनाया गया है जहां कई मरीज स्वास्थ लाभ लेकर घर चले गए है और कई मरीज वर्तमान में वहां स्वास्थ का लाभ ले रहे है। सेवा भारती द्वारा शासन की गाइडलाईन अनुसार ये सेवा कार्य किये जा रहे है।  आज से प्रारम्भ हुए भोजन वितरण में संघ के माननीय नगर संघ चालक  दिग्दर्शन  सोनी, विशाल  जाटव, जीवनसिंह परिहार, नवीन  राठौर, विजय जोशी, प्रवीण सोनी, रत्नेश गुप्ता, प्रवीण  पाटिदार, महेश कुशवाह, राजेश जादम, टीनू पांचाल, सुनील  गोयल, मनोज  कंठिया, वीरेंद्र  तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post